फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chance of rain in Jammu and Kashmir on 13-14 November

Weather Updates: जम्मू कश्मीर में 13-14 नवबंर को बारिश के आसार, गुलमर्ग-कारगिल में रात का तापमान शून्य से नीचे

Sat, 12 Nov 2022 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 01:59 AM IST
सार

गुलमर्ग, लेह और कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। कारगिल में भी हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
 

विज्ञापन
Chance of rain in Jammu and Kashmir on 13-14 November
बारिश के दौरान झिड़ी मेले से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। घाटी में ठंड का अहसास बढ़ा है।

विज्ञापन


गुलमर्ग, लेह और कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। कारगिल में भी हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का पारा भी सामान्य से 6.8 डिग्री गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 15.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा।


यहां दिन को धूप खिली रही, लेकिन तड़के और रात को ठंड का अहसास हो रहा है। यहां दिन का तापमान 26.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.2, बटोत में 4.9, कटड़ा में 10.4 और भद्रवाह में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed