{"_id":"634d841e688ccc07615d49ed","slug":"chance-of-rain-in-jammu-and-kashmir-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates:जम्मू कश्मीर में दिवाली से पहले बारिश के आसार, पहाड़ों में ठंड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates:जम्मू कश्मीर में दिवाली से पहले बारिश के आसार, पहाड़ों में ठंड शुरू
Mon, 17 Oct 2022 10:05 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:05 PM IST
सार
दिवाली से पहले जम्मू कश्मीर में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Weather Update Jammu Kashmir
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली से पहले जम्मू कश्मीर में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में साफ मौसम में तपिश का अहसास हो रहा है, लेकिन रात के पारे में गिरावट जारी है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 30.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान 25.4, बटोत में 22.7, कटड़ा में 28.6, भद्रवाह में 24.6, लेह में 14.2, श्रीनगर में 26.6, पहलगाम में 22.9 और गुलमर्ग में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन