फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chance of rain for four days in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर मौमस अपडेट: आज से अगले चार दिन तक बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत  

Tue, 03 May 2022 09:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 09:18 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने से कश्मीर संभाग में तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच जम्मू सोमवार भी तपता रहा। प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन
Chance of rain for four days in Jammu Kashmir
जम्मू में बच्चे को गर्मी से बचाती मां - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी और तपिश झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 से 6 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश होगी। मौसम का मिजाज बदलने से खासतौर पर कश्मीर संभाग में तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच जम्मू सोमवार भी तपता रहा।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में सोमवार की सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। भीषण गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान 38.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 31.0, बटोत में 28.1, कटड़ा में 35.4 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 29.3, पहलगाम में 26.4 और गुलमर्ग में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 22.0 और कारगिल में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed