फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Challan filed against 11 accused in Narco terrorism case in special court of SIA Jammu

J&K: नशा तस्करी से हिजबुल के लिए जुटा रहे थे फंड, 11 के खिलाफ चालान पेश; ऐसे बना नेटवर्क

Sat, 05 Jul 2025 10:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 10:36 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नार्को-आतंकवाद मामले के संबंध में हिज्बुल मुजाहिदीन सुप्रीमो सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन सहित 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

विज्ञापन
Challan filed against 11 accused in Narco terrorism case in special court of SIA Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नारको आतंकवाद के मामले में शुक्रवार को प्रदेश जांच एजेंसी (एसआईए) जम्मू की विशेष अदालत में 11 आरोपियाें के खिलाफ चालान पेश किया। इस संबंध में वर्ष 2022 में मामला दर्ज हुआ था। तब से इस मामले की जांच चल रही है। तीन वर्षों की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की गई। जांच में आतंकियों के समर्थकों और कूरियर के नेटवर्क का पता चला जो नशीले पदार्थों की तस्करी का हिजबुल मुजाहिदीन के लिए फंड जुटा रहा था।

विज्ञापन


यह नेटवर्क क्षेत्र में आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए एक बड़े नेटवर्क में काम करता था। इस नेटवर्क को राजोरी के दरहाल एवं वर्तमान में जम्मू के छन्नी निवासी खालिद हुसैन, जम्मू के नानक नगर निवासी हरप्रीत सिंह, पुंछ के मेंढर निवासी मोहम्मद शौकत, बडगाम के ठोकरपोरा निवासी जावेद अहमद राथर, श्रीनगर का मंजूर अहमद, बिश्नाह के चुआ चक का चैन सिंह, रिहाड़ी जम्मू का साहिल कुमार, श्रीनगर के बटमालू का आसिफ रहमान रेशी, त्रिकुटा नगर जम्मू का संदीप सिंह मिलकर चला रहे थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों की शह पर बना नेटवर्क
एसआईए ने बडगाम के रहने वाले बशारत अहमद भट्ट और सैयद मोहम्मद यूसुफ को भी आरोपी बनाया है। बशारत इस समय पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहता है। वह हिजबुल का आतंकी है। वह सीमा पार से भेजी जाने वाली हेरोइन के लिए सैयद यूसुफ के बैंक खाते में पैसे भेजता था। इन पैसों से हेरोइन आगे बेचकर फिर धन जुटाया जाता था जो हिजबुल की गतिविधियों में लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांत माहौल को बिगाड़ने का षड्यंत्र
जांच में पता चला कि हिजबुल मुजाहिदीन ने जम्मू कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा था। नेटवर्क में शामिल अतिरिक्त व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: पहलगाम के दोषियों को सजा देंगे भोले बाबा...हम उनसे यही मांगने आए हैं; अमरनाथ यात्री बोले बेखौफ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed