{"_id":"aab4b01d8a65609f4b7ae8cda13e68bb","slug":"challan-cut-of-bike-driver-in-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पल पहनने पर बाइक चालक का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पल पहनने पर बाइक चालक का काटा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र बासपुर में पुलिस पोस्ट पर सहायक सब इंस्पेक्टर द्वारा बाइक चालक के चप्पल पहनने पर चालान काटने से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट पर सहायक इंस्पेक्टर इंद्रपाल ने बाइक चालक मुकेश शर्मा को रोककर कागज दिखाने के लिए कहा। इस पर उसने कागज दिखाए।
विज्ञापन
मुकेश के अनुसार उसने बाइक चलाते समय हेलमेट भी पहन रखी थी फिर भी चलान काट दिया गया। इसके बाद वह गांव में जाकर उसने पुलिस की कार्रवाई के बारे में लोगों को बताया। इस पर लोगों का गुस्से में आ गए। लोगों ने पुलिस पोस्ट के सामने धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
गांव के पूर्व सरपंच जसबीर समोत्रा, नंबरदार ओम प्रकाश, शाम लाल, गारू राम, संजय कुमार, सतपाल ने पुलिस की इस कार्रवाई पर रोष जताया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों का कहना है कि बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन
वहीं लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, ताकि दोबारा इस तरह मामला सामने नहीं आए। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि बाइक सवार द्वारा चप्पल पहन कर बाइक चलाने पर चलान काटा गया है।