फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chalan

बिना मास्क के आए एक हजार लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
chalan
जम्मू। सप्ताहांत पाबंदियां खुलते जहां बाजारों में रौनक आई वहीं दिनभर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती नगर आईं। सामाजिक दूरी की अवहेलना सहित कई लोगों को बेवजह बिना मास्क के घूमता देखा गया। पुलिस की ओर से सख्ती की गई। इस दौरान शहर भर में नाके लगा कर बिना मास्क के एक हजार लोगों के चालान काट कर दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही लोगों को नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया।
विज्ञापन

बाजारों में फिर रौनक लौटी और कोविड नियमों की धज्जियां उड़ीं। दो दिनों तक लोग घरों में रहे मगर जैसे ही बाजार खुले तो हालात पहले की तरह हो गए। पुराने शहर में भीड़ रही। इस दौरान पुलिस मास्क पहनने का आग्रह करती रही। मास्क नहीं पहनने पर चालान काटे गए हैं। पुलिस ने पुराने शहर, ज्यूल चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बहु प्लाजा, गांधी नगर, शास्त्री नगर, सतवारी, कुंजवानी और अन्य जगहों में बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काटे हैं। कारोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस ने सख्ती कर दी है। अलग-अलग थानों के अंतर्गत एक हजार से ज्यादा चालान काट कर दो लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। दोपहर तीन बजे के बाद ठंड बढ़ने पर बाजारों से भीड़ कम हुई। इसके अलावा शहर में आने वाले वाहनों की भी जांच की गई। वाहन चालकों को सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल सहित ओवरलोड नहीं करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed