{"_id":"314e2623ab27581a6362627fdb9a0014","slug":"chain-singh-wins-bronze-in-men-s-50m-rifle-3-positions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में जम्मू के लाल का कमाल, जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में जम्मू के लाल का कमाल, जीता कांस्य
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Sep 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के दूरवर्ती इलाके जिला डोडा की चांसर बलेसा तहसील के लाल चैन सिंह ने इंचियोन में चल रही एशियन गेम्स में शूटिंग में कांस्य पदक अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया है। शूटिंग में भारत की झोली में पदक आने की खबर के बाद चैन सिंह के गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों को अपने शूटर के आने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। चैन सिंह ने यह कारनामा कर साबित कर दिया है कि पहाड़ों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चाचा सरपंच मातम सिंह कोतवाल ने बताया कि उन्हें फोन पर बीते कल चैन सिंह द्वारा कांस्य पदक जीतने की खबर मिली थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां तक गांव में अभी मोबाइल के सिग्नल और सड़क तक नहीं पहुंच पाई है वहां के लाल ने इतिहास रचकर रियासत के पहाड़ों में प्रतिभा को दुनिया के सामने लाया है। लेकिन अन्य युवाओं को भी नया प्लेटफार्म देने के लिए सरकार को कोशिशें तेज करनी होंगी।
विज्ञापन
पिता मान राज कोतवाल ने बताया कि करीब आठ साल पहले चैन सिंह सेना की 11 जैकलाई में शामिल हुआ था और समय के साथ शूटिंग में उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चैन सिंह ने कुवैत में हुई एशिया एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
मां नीलमा देवी बेटे की उपलब्धि पर खुशी के आंसू रोक नहीं पा रही है। घर पर बधाई देने वालों का पहुंचना जारी है। भाई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चैन सिंह को सेना के माध्यम से इस मुकाम तक पहुंचने में सफलता मिली है।