फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chadi mubarak moving towards amarnath cave jammu kashmir

श्री अमरनाथ छड़ी मुबारक शारिका भवानी मंदिर पहुंची, पवित्र गुफा के दर्शन का आंकड़ा 278878 पहुंचा

Mon, 13 Aug 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 13 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
chadi mubarak moving towards amarnath cave jammu kashmir
amarnath yatra - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा के अंतिम चरण में पवित्र गुफा के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक यात्रा रविवार को डाउन टाउन श्रीनगर स्थित हरि पर्वत पर शारिका भवानी मंदिर पहुंची। परंपरा के तहत प्राचीन एवं ऐतिहासिक शारिका भवानी मंदिर, जिसे त्रिपुर सुंदरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है वहां पूजा -अर्चना की गई।
विज्ञापन


महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक 13 अगस्त को श्री आर्मेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में रुकने के साथ 15 अगस्त को दशनामी अखाड़ा में नाग पंचमी पर छड़ी पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


छड़ी मुबारक 20 और 21 अगस्त को पहलगाम, 22 अगस्त को चंदनबाड़ी, 23 अगस्त को शेषनाग, 24 व 25 अगस्त को पंजतरणी पड़ाव पर पहुंचकर अगले दिन 26 अगस्त को पवित्र गुफा में दर्शन करेगी। पहलगाम ट्रैक से जिन यात्रियों का 23 अगस्त से पंजीकरण हुआ है, वे छड़ी मुबारक में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार को 806 शिव भक्तों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। इन्हें मिलाकर अब तक 278878 श्रद्धालु बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके है। वहीं जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रविवार सुबह 233 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए रवाना हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed