{"_id":"59b934a84f1c1bf67f8b6a02","slug":"cfv-by-pakistan-in-degwar-sector-of-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाज नहीं आ रहा पाक,पुंछ के देगवार सेक्टर में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाज नहीं आ रहा पाक,पुंछ के देगवार सेक्टर में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के अनुसार पाक रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की भारतीय पोस्ट ब्राह्मण बेला में सबसे पहले फायरिंग शुरू की। इसके बाद हमीरपुर कोना, देयोरा टकवाल और दानपुर में भी शाम को फायर किए। सूत्रों के मुताबिक शाहपुर और करमाड़ा में पाक की ओर से भारी गोलाबारी अभी जारी है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Ceasefire violation by Pakistan in Degwar area of Poonch district. pic.twitter.com/nn42EXyIIc
— ANI (@ANI) September 13, 2017विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से हुई कार्रवाई के बाद बीएसएफ और सेना के जवानों द्वारा कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि इस गोलीबारी मे एक स्थानीय नागरिक के भी जख्मी होने की खबर है। वहीं पाक की गोलीबारी के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसा के इलाकों में सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।