फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CFV BY PAK IN degwar SECTOR OF POONCH

पाक ने की फिर नापाक हरकत, पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन

Wed, 04 Oct 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 04 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
CFV BY PAK IN degwar SECTOR OF POONCH

जिले के बालाकोट और दिगवार सेक्टर में बुधवार तड़के एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार दागे, जिसमें भारतीय सेना की 2 नागा रेजीमेंट के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें पुंछ में सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पाकिस्तानी सेना की इस गोलाबारी में रिहायशी इलाकों में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई पशुओं की मौत होने की भी खबर है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक अधिकृत चिड़ीकोट क्षेत्र में कुछ मकानों में आग लग गई। कुछ पाक चौकियों को भी नुकसान पहुंचनेे की खबर है। करीब पौने ग्यारह बजे गोलाबारी थम गई। 
विज्ञापन



गोलाबारी को देखते हुए दिगवार क्षेत्र के सभी स्कूल बंद कर दिए गए। बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट में भारी गोलाबारी शुरू की। इस पर भारतीय सेना ने भी जोरदार तरीके से जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते करीब छह बजे गोलाबारी थम गई। इस बीच करीब साढे़ आठ बजे दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दस बजे पाकिस्तानी सेना के कुछ मोर्टार भारतीय सेना की अग्रिम चौकी के ऊपर आकर गिरे। इससे सेना की दो नागा रेजीमेंट के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों में नायक रिप्पल मापा (31), नायक लिजांगथूंग लोथा (30) और सिपाही कियाके जिम्यू (29) सभी निवासी नागालैंड शामिल हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह के समय हम लोग घास एवं मक्की की कटाई के काम में लगे थे, तभी अचानक पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर हम कटाई का काम छोड़ जान बचाने के लिए भागे।


उधर, राजोरी जिले के नौशेरा इलाके में भी लाम सेक्टर के पलासी चौकी पर सुबह आठ बजे सीमा पार से गोलाबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते कुछ देर बाद गोलाबारी बढ़ने लगी। इसके बाद भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया। इसमें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed