फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CET for admission to GNM lateral entry course on 15th

Jammu News: जीएनएम लेटरल एंट्री कोर्स में प्रवेश के लिए सीईटी 15 को

विज्ञापन
CET for admission to GNM lateral entry course on 15th
जम्मू। प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी कॉलेजों और संस्थानों में जीएनएम लेटरल एंट्री कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी सीईटी का आयोजन 15 जून को किया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की एग्जाम कंट्रोलर प्रो. गुरविंदर राज वर्मा के अनुसार इस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, बीई और बीटेक में एडमिशन के लिए सीट अलॉटमेंट को पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राएं सोमवार दो जून तक च्वाइस भर सकेंगे। इसके बाद तीन से छह जून तक सीट अलॉटमेंट का दौर चलेगा। सात जून को प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद आठ जून से 12 जून तक छात्र-छात्राओं को संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्साइज और कॉमर्शियल टैक्स की विभागीय परीक्षा 23 से
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एक्साइज एंड कॉमर्शियल टैक्स विभाग-3 के डिपार्टमेंटल एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कमीशन के एग्जाम कंट्रोलर सचिन जमवाल के अनुसार यह परीक्षाएं 23 जून से शुरू होकर 27 जून तक सुबह 10 बजे से लेक दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 30 जून को यह 10 से साढ़े 11 और साढ़े 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा जम्मू और श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन के कार्यालय भवन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed