{"_id":"b029f5517d11aa4f2840cf436381efbb","slug":"central-university-of-jammu-related-important-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Nov 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी ब्वॉयज एवं गर्ल्स हास्टल की
विज्ञापन
सुविधा नहीं है। वहीं विद्यार्थियों को अपना कैंपस नए साल 2015 में मिल
सकता है। नया सत्र भी जनवरी माह से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी कई
बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू का परिसर राय सचाना (सांबा) में तैयार हो रहा है। इसमें 15 दिसंबर तक प्रशासनिक ब्लाक के शिफ्ट होने की उम्मीद है। गेस्ट हाउस एवं प्रोफेसरों के क्वार्टर भी तैयार हो रहे हैं। इन पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
हालांकि अभी तक ब्वॉयज एवं गर्ल्स हास्टल के लिए काम नहीं शुरू हो सका है। बताया जा रहा कि पानी की सुविधा मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वीरवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी सहित कई अधिकारी भी राय सचाना में विकास कार्य का जायजा लेने पहुंचे।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. देवानंद का कहना है कि अगला एकेडमिक सेशन नई इमारत में शुरू करने का प्रयास जारी है। डिस्टेंस एजूकेशन की इमारत तैयार होने वाली है। गेस्ट हाउस और प्रोफेसरों के क्वाटरों की इमारत में भी काम जारी है।