फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central university jammu to start new courses

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शुरू होने जा रहे हैं ये नए कोर्स

Wed, 24 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
central university jammu to start new courses

सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में विज्ञान से जुड़े नए कोर्स शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। यूनिवर्सिटी में बुधवार को इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) के वैज्ञानिकों की बैठक में स्पेस साइंस, अर्थ साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी विषयों को शीघ्र शुरू करवाने पर चर्चा की गई। नए कैंपस में शीघ्र छह अकादमिक विभाग शिफ्ट किए जा रहे हैं। पीएमओ में केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तीन नए विषय शुरू करने की घोषणा के बाद जमीनी स्तर पर नए कोर्स शुरू करवाने पर काम तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन


इसरो के पूर्व चेयरमैन डा. के राधाकृष्णन ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में गुणवत्ता शोध, प्रकाशन, शिक्षण और ज्ञान के आदान प्रदान के  एक बड़े क्षेत्र में काम किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी में नए कोर्स शुरू होने से विज्ञान के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इससे रियासत और अन्य दूसरी समस्याओं के समाधान पर काम हो सकेगा। ज्योलाजी विभाग जम्मू विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रो. एसके शाह ने कहा कि विज्ञान समय की जरूरत है और इस क्षेत्र को मजबूत बनाकर समाज और देश को विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान कुलपति प्रो. अशोक आइमा ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति में कैंपस भवन निर्माण कार्य के साथ यूनिवर्सिटी में अकादमिक प्रोग्राम, भविष्य की अकादमिक गतिविधियों आदि की जानकारी दी गई। कुलपति ने बताया कि नए कैंपस में शीघ्र आधा दर्जन अकादमिक विभाग शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व अकादमिक कोआर्डिनेटर प्रो. लोकेश वर्मा ने कहा कि नए कोर्सों से अकादमिक स्तर के साथ विज्ञान को बढ़ावा मिलेगा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के नए कैंपस का गांव बागला, जिला सांबा में निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अमेरिकन केमिकल सोसायटी के सदस्य एवं डिफेंस लैबोरेटरी, जोधपुर के पूर्व निदेशक डा. एन कुमार जैन, सेंटर आफ एक्सीलेंसी मैटीरियल साइंस, अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी से प्रो. आलिम एच नकवी, एएमयू से प्रो. बीआर सिंह, प्रो. पीएन कोतरू, प्रो. रजनीकांत, प्रो. बीएल कलसोत्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed