छह अरब में बनाया जा रहा सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सौ करोड़ की लागत से केंद्रीय यूनिवर्सिटी कैंपस का निर्माण कार्य जोरों पर है। जम्मू से करीब बीस किलोमीटर दूर सांबा जिले में स्थित राया मोड़ सुचैनी में 610 एकड़ भूमि के अधिग्रहण करने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस का काम जोरों पर है, ताकि यहां पर जल्द प्राथमिक तौर पर प्रशासनिक खंड स्थापित हो सके।
अगस्त 2011 से यहां पर जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित हुआ, तभी से किराये की विभिन्न इमारतों में प्रशासनिक ब्लाक, प्रोजेक्ट ब्लाक तथा टीचिंग ब्लाक संचालित है। अभी तक यहां पर 500 के करीब विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। कैंपस के निर्माण में रोड कनेक्टिविटी के साथ-साथ भवन निर्माण करवाए जा रहे हैं।
तीन चरणों में कैंपस को विकसित करने की योजना है, जबकि पहले चरण के लिए छह सौ करोड़ की लागत आएगी। कैंपस के अंदर रोड कनेक्टिविटी के साथ-साथ हास्टल, गेस्ट हाउस, डीडी ब्लाक तथा स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण पहले चरण में होगा। बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में प्रशासनिक खंड शिफ्ट होगा तथा जनवरी 2015 में पूरी तरह से अन्य शैक्षणिक खंड को भी शिफ्ट करने की योजना है।
इको फ्रेंडली परिसर पर विशेष ध्यान
केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर इको फ्रैंडली होगा। यहां की प्राकृतिक हरित वन संपदा के प्रति खास ध्यान रखा जा रहा है। कैंपस क ो सुसज्जित तथा इको फ्रेंडली बनाने में कृत्रिम झील-झरने भी सहायक होंगे, जो कैंपस के अंदर तैयार करवाए जा रहे हैं। फाइव स्टार स्टाइल में इस कैंपस को विकसित करने का उद्देश्य है।
पहले चरण में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक ब्लाक को स्थानांतरित करने की योजना है। मंगलवार को ही नए कैंपस में बन रहे प्रशासनिक खंड में कामकाज का शुरू होगा। हफ्ते में एक दिन वह खुद बैठेंगे तथा वहां के कामकाज को देखेंगे। राय मोड़ सुचैनी में 610 एकड़ अधिग्रहीत जमीन पर कैंपस का निर्माण चल रहा है और जल्द नए कैंपस में शिफ्ट होने की तैयारी हो रही है।
प्रो. देवानंद, कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मूं