{"_id":"1048529a9e66fdad6a0070aa7a833e2f","slug":"central-universities-vc-meets-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभवन श्रीनगर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के कार्यकारी कुलपति प्रो. देवानंद राज्य के राज्यपाल एनएन वोहरा से मिले। प्रो. देवानंद ने राज्यपाल को जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तैयार हो रहे नए परिसर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला सांबा के राया सुचानी गांव बागला में यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
वहीं, रिक्रूटमेंट फैकल्टी तैयार होने वाला है जहां पर नई दाखिला प्रक्रि या आरंभ की जाएगी। राज्यपाल ने वीसी से कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस को तैयार करने में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जानी चाहिए तथा हाई एकेडमिक स्तर तथा रिसर्च के प्रति पूरा ध्यान रखे जाने को भी राज्यपाल ने कहा।
विज्ञापन
प्रो. देवानंद से राज्यपाल ने कहा कि जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी कैंपस का निर्माण करवाया जाए, ताकि वहां पर कुछ विभागीय कार्य आरंभ हो सके।