{"_id":"b700dde397b235d3e50ca2f7cbfcab31","slug":"central-state-minister-meets-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 19 Oct 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में आई बाढ़ और सीमा पर हुई गोलाबारी के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में चर्चा करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। सितंबर में राज्य में आई बाढ़ आपदा के बाद पुनर्वास और राहत कार्यों की चर्चा के साथ ही जम्मू संभाग में पाकिस्तानी गोलाबारी के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर शिक्षा क्षेत्र और जम्मू कश्मीर के शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्ता और शोध के मुद्दों पर भी विचार किया गया। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से अमरनाथ में उच्च स्तरीय फोरकास्ट सिस्टम लगाने के लिए भी बात की। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा बिना रुकावट के चल सके, इसके यह प्रणाली कारगर साबित होगी।
विज्ञापन