{"_id":"6103da5d8ebc3e5f0f6010f1","slug":"central-institute-of-buddhist-studies-in-ladakh-is-currently-not-affiliated-with-any-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: बौद्ध संस्थान की विश्वविद्यालय से संबद्धता नहीं, अधर में एक हजार से अधिक छात्रों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: बौद्ध संस्थान की विश्वविद्यालय से संबद्धता नहीं, अधर में एक हजार से अधिक छात्रों का भविष्य
Fri, 30 Jul 2021 04:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह/जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 30 Jul 2021 04:24 PM IST
सार
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी से इस महीने की शुुरुआत में इस मुद्दे पर बात हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान के वर्तमान में किसी भी विश्वविद्यालय से संबद्ध न होने के कारण एक हजार से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। यह संस्थान 2016 तक वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध था, लेकिन वर्तमान में किसी भी विश्वविद्यालय से संबद्धता नहीं है। इसके चलते यहां के विद्यार्थियों की प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष थुपस्तन चिवांग व लद्दाख गोंपा एसोसिएशन के अध्यक्ष वेन शाथुप चंबा ने गुरुवार को उप-राज्यपाल आरके माथुर से मिलकर इस समस्या को उठाया व छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि इस मामले के संज्ञान में आते ही प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की चांसलर आनंदीबेन पटेल के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मसले का हल निकल आएगा। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाखी समाज के रोजगार, युवाओं के हित तथा विकास के मुद्दे पर भी बात की।
विज्ञापन