फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central government will give 200 million for highway repair

बाढ़ में बही सड़कों के लिए 200 करोड़ की रकम

Tue, 23 Sep 2014 09:45 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
central government will give 200 million for highway repair

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की और उनको केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने हाईवे की मरम्मत और संभरण के लिए 200 करोड़ की राशि मुहैया करवाने का भी ऐलान किया गया।केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सोमवार को बाढ़ प्रभावित कश्मीर घाटी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के साथ ही जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग का भी हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बार्डर रोड आर्गनाइजेशन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सड़कों की जल्द बहाली के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी की बंद पड़ी 2160 स्कीमों फ‌िर से शुरु

central government will give 200 million for highway repair

परिवहन मंत्री ने हाईवे की मरम्मत और संभरण के लिए केंद्र की ओर से 200 करोड़ की राशि मुहैया करवाने का भी ऐलान किया गया। उन्होंने पीने के पानी की बंद पड़ी 2160 स्कीमों को दोबारा शुरू करने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से पहले ही 50 करोड़ की राशि मुहैया करवाई गई है और जल्द सरकार की ओर से पूरी मुहैया करवा दी जाएगी।

गडकरी ने रियासत के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की। बाद में फिर वह बागात बरजुल्ला स्थित गुरुद्वारा शहीद बुंगा गए, जहां उन्होंने सिख समुदाय के लोगों की परेशानियां सुनी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें एक एक ज्ञापन भी पेश किया गया। गडकरी ने लोगों को केंद्र की ओर से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed