फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CENTRAL GOVERNMENT SANCTIONED RS 2800 CR FOR ROADS IN J&k

जम्मू-कश्मीर में सड़कों के लिए केंद्र ने जारी किए 2800 करोड़

Tue, 18 Oct 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 18 Oct 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
CENTRAL GOVERNMENT SANCTIONED RS 2800 CR FOR ROADS IN J&k
सड़कों के विनिर्माण के लिए है धनराशि - फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर राज्य में नई सड़कों के समतलीकरण के लिए केंद्र से 2800 करोड़ रुपये की राशि मिल गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस राशि से अगले मार्च महीने तक सड़कों को समतल करने का काम पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए इस आशय की जानकारी लोक निर्माण एवं संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने दी। वीरी ने दो टूक कहा सड़कों का काम न सिर्फ समय से पूरा करना होगा बल्कि गुणवत्ता और क्रियान्वयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा अफसरों सहित विभाग के अमले को अपनी कार्यक्षमता को और बढ़ाना होगा। रियासत के कई इलाके भौगोलिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बेहतर रोड कनेक्टिविटी देनेे के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के समतलीकरण के लिए होगा इस्तेमाल

CENTRAL GOVERNMENT SANCTIONED RS 2800 CR FOR ROADS IN J&k
सड़क - फोटो : Demp Pic.

मंत्री ने बैठक में मौजूद वरिष्ठ अफसरों से पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण से लेकर दसवें चरण तक की सड़कों की डीपीआर की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा सर्दी के सीजन में चूंकि तारकोल बिछाने का काम नहीं हो पाता है, ऐसे में इस सीजन का सदुपयोग नई सड़कों के समतलीकरण के लिए करना होगा।

मंत्री को जानकारी देते हुए अफसरों ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो दो डीपीआर आ चुकी हैं। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार स्टेट रोड्स डेवलपमेंट अथारिटी (एसआरडीए) को सुनिश्चित करना होगा कि आडिट मास्टर शीट के अनुसार ई-पेमेंट सिस्टम को मुकम्मल किया गया है।

मंत्री ने कहा सड़कों का निर्माण करने के साथ ही सड़कों को सुंदर बनाने भी जोर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed