फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Center resolves all major issues of country, Congress is spreading unrest said Nirmal Singh

केंद्र ने देश के सभी बड़े मुद्दों को हल किया, कांग्रेस फैला रही अशांतिः निर्मल सिंह

Thu, 02 Jan 2020 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Center resolves all major issues of country, Congress is spreading unrest said Nirmal Singh
पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सभी बड़े मुद्दों जैसे राम मंदिर, अनुच्छेद 370, तीन तलाक आदि का हल कर दिया है। कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दल लोगों को अंधेरे में रख कर देश में अशांति फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


नव वर्ष के अवसर पर पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास और शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है, जो भी फैसले लिए जाएंगे वे जम्मू के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं के साथ खेल कर गंदी राजनीति कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि इस कानून के जरिये वर्षों से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़नाएं झेल रहे गैर मुस्लिम लोगों को न्याय मिलेगा। जम्मू कश्मीर को जल्द ही दोबारा पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों में जम्मू-कश्मीर के युवाओं की ही भर्ती की जाएगी- पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि सरकारी नौकरियों में जम्मू-कश्मीर के युवाओं की ही भर्ती की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार समीक्षा कर रही है। प्रदेश की भूमि पर यहां के स्थानीय लोगों का ही हक रहेगा। किसान विकास सलाहकार बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब ने कहा कि हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू से मुलाकात कर उनसे बेवक्त बारिश के कारण प्रभावित धान किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed