फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   center of excellence

Jammu News: एक छत के नीचे मिलेगी आयुष और एलोपैथी चिकित्सा

विज्ञापन
center of excellence
जीएमसी जम्मू में तैयार किया गया दस बिस्तर वाला नया आयुष इंडोर ब्लाक।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एक छत के नीचे मरीजों को आयुष के साथ एलोपैथी चिकित्सा सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है। जीएमसी जम्मू में अगले दो हफ्ते में आयुष उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) को शुरू करने की योजना है। संभाग में पहले चिकित्सा केंद्र में विशेष तौर पर जटिल रोगों के पीड़ितों को दोनों चिकित्सा पद्धति से बेहतर उपचार देने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
जटिल रोगों में कैंसर व सर्जरी आदि के मरीजों को राहत मिलेगी। इंटीग्रेटेड मेडिसन में सामान्य उपचार के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति दी जाएगी। अगर जीएमसी में कैंसर मरीज का इलाज चल रहा है तो उनके लिए योग अहम होता है जो उत्कृष्टता केंद्र में करवाया जाएगा। इसी तरह मसाज थैरेपी, एनीमा, बस्ती विशेष चिकित्सा, पंचकर्म की सुविधा मिलेगी। समाज में बड़े स्तर पर रक्त संचार रोग भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें थैरेपी, नेचुरल थैरेपी विशेष केंद्र देगा। जटिल रोगों में मरीज सख्त उपचार के बजाय आयुष चिकित्सा पद्धति से राहत पाने की कोशिश करता है। इसी तरह जिनके घाव भरते नहीं हैं, उनमें भी आयुष चिकित्सा पद्धति से इलाज संभव है। इसमें सर्जरी विभाग और आयुष एक साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

आयुष में बवासीर, फिस्टुला आदि की भी सफल चिकित्सा पद्धति उपलब्ध है। 60 बिस्तर के आयुर्वेदिक अस्पताल में कई बार योग आदि के लिए मरीज को जीएमसी से भेजा जाता है। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में अगले दो हफ्ते के भीतर आयुष उत्कृष्टता केंद्र को शुरू करने की योजना है और धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा। मौजूदा अस्पताल में 25 से 30 आयुष ओपीडी हो रही है, लेकिन नया इंडोर ब्लॉक शुरू होने से ओपीडी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed