{"_id":"64443e7378767537d10fc586","slug":"celebrated-eid-in-rspura-rspura-news-c-10-1-98965-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कड़ी सुरक्षा में अता की ईद की नमाज, गले लग दी मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कड़ी सुरक्षा में अता की ईद की नमाज, गले लग दी मुबारकबाद
विज्ञापन
आरएस पुरा और आसपास के इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/मीरां साहिब। उपजिले में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईद की नमाज अता करने के साथ ही मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चला। ईदगाह व मस्जिदों के समीप सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। ईदगाह में बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे और सुबह ईद की नमाज अता की। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
गांव दरावते, टांडा, ज्योडा फार्म, चकरोई, चक्क मोहम्दयार, सुंदरपुर, आगरा चक, चौहाला, आदि मस्जिदों पर ईद की नमाज अता की गई। सात से आठ बजे के बीच सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज कर देश की सलामती की दुआ मांगी गई। सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। मौके पर हिंदुओं ने भी मुसलमान भाइयों के गले मिलकर ईद की मुबारक देने के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए कहा। वहीं, मीरां साहिब ब्लॉक के अधीन गांव कोटली मिया फत्ता, गजर बस्ती, लगोटिया, सिंबल टेकरी, दरसोपुर, आदि की मस्जिदों में ईद की नमाज अता कर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।