{"_id":"628fdc4b4ba40040997a1e4b","slug":"celebrate-vijaypur-news-jmu2606350109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा के सभी थानों में मनाया थाना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा के सभी थानों में मनाया थाना दिवस
विज्ञापन
विजयपुर में थाना दिवस के मौके पर उपस्थित लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़/विजयपुर। पुलिस ने सांबा के सभी छह पुलिस स्टेशनों में आम जनता की शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से थाना दिवस मनाया। मुख्य कार्यक्रम विजयपुर में आयोजित हुआ जहां एसएसपी सांबा अभिषेक महाजन और थाना प्रभारी राजीव कुमार मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने एसएसपी को बताया कि इस समय विजयपुर में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में जा रही है। साथ ही विजयपुर बाजार में सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। इस कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि लोगों की परेशानियों को दूर किया जाएगा। मौके पर पार्षद निकी महाजन, कांग्रेस नेता बबल गुप्ता, नेकां नेता सुदागर गुप्ता, सरपंच मखनु सलाथिया, आदि मौजूद थे।
पुलिस स्टेशन सांबा में थाना दिवस पर उपाधीक्षक मुख्यालय सांबा के साथ पुलिस स्टेशन रामगढ़ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी पुलिस पोस्ट शामिल थे। बाकी पुलिस थानों में संबंधित पर्यवेक्षी अधिकारियों/एसएचओ ने भाग लिया। इस दौरान आवेदकों को चरित्र प्रमाण पत्र, सेवा सत्यापन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सत्यापन प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। थाना दिवस पर जनता की शिकायतों का एक रिकॉर्ड प्रत्येक पुलिस स्टेशन में रखा जा रहा है।