{"_id":"5867bee04f1c1bd606eebd38","slug":"ceasefire-voilation-in-gulpur-sector-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के आखिरी दिन भी पाकिस्तान ने LoC पर दागे मोर्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के आखिरी दिन भी पाकिस्तान ने LoC पर दागे मोर्टार
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से शनिवार को तीसरे दिन भी गुलपुर सेक्टर के खड़ी, करमाड़ा और दिगवार में भारी गोलाबारी की गई। गोलाबारी देर शाम तक रुक -रुक कर होती रही। इसकी वजह से दिगवार, करमाड़ा के अंतर्गत आने वाले स्कूल बंद रहे। नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में डर का माहौल बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:55 पर कुछ घंटों की खामोशी के बाद एक बार फिर पाक सेना ने दिगवार में तैनात भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए पहले हल्के हथियारों और फिर बड़े हथियारों मोर्टारों से हमला शुरू किया। इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
इस दौरान पाक सेना की ओर से दागे दो तीन मोर्टार दिगवार गांव में फेंसिंग के आगे खेतों में गिरे। गौरतलब है कि पुंछ के गुलपुर सेक्टर के खड़ी एवं करमाड़ा क्षेत्र में पाक सेना ने वीरवार को सुबह गोलाबारी शुरू की गई थी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन
उसके बाद शुक्रवार देर शाम पौने पांच बजे पाक सेना ने फिर खड़ी करमाड़ा के साथ दिगवार क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की थी, जोकि देर रात तक जारी रही। इसमें गांव दिगवार में एक किशोर की मौत हो गई थी।