{"_id":"58271c814f1c1ba16fb3ae45","slug":"ceasefire-voilation-by-pakistan-in-kupwara-of-north-kashmir-1-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में LoC पर पाक की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई के दौरान जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में LoC पर पाक की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई के दौरान जवान शहीद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 12 Nov 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर एलओसी से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की गई है। पाक की ओर से एलओसी पर शनिवार दोपहर 2 बजे के आसपास गोलाबारी की गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में करनाह सेक्टर की पोस्टों पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई है।
पाकिस्तान की ओर से करनाह की जोड़ा पोस्ट पर भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई थी जिसका भारतीय सेना के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इस दौरान पाक की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के साथ साथ मोर्टार भी दागे गए थे। पाक की गोलाबारी के दौरान सेना के जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ है जबकि एक अन्य जवान घायल है। शहीद हुए सेना के जवान का नाम हर्षित बटोरिया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल हुए जवान को सेना के अस्पताल में ले जाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।