फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in LOC and international border

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, एलओसी और आईबी पर की गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 22 Jun 2020 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in LOC and international border
LOC - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। सेना और बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में रविवार सुबह करीब छह बजकर पंद्रह मिनट पर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों पर पहले हल्के हथियारों से गोलाबारी शुरू की। 

विज्ञापन


कुछ देर बाद मोर्टार दागने शुरू कर दिए। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने देर रात एक बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में फायरिंग की और गोले दागे। 
विज्ञापन


साढ़े तीन घंटे तक हुई गोलाबारी में पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने सेना की करोल माथरया पोस्ट और सीमावर्ती गांवाें को निशाना बनाया। बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है लेकिन बीएसएफ की चौकसी के आगे उसे लगातार मुंह की खानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णाघाटी और नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने कृष्णाघाटी सेक्टर और नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की। साथ ही मोर्टार शेलिंग कर सेना की चौकियों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। वहीं राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?

इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। राजोरी में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान और एक नागरिक घायल भी हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए हवलदार दीपक कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वह वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हवलदार दीपक कार्की एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।
यह भी पढ़ेंः आतंकियों के लिए काल बनकर आया '2020 और जून', सेना के पराक्रम और इस रणनीति से बौखलाए हैं आतंकी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed