फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation

पुंछ और हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलाबारी

विज्ञापन
ceasefire violation
हीरानगर (कठुआ)/पुंछ। पाकिस्तान ने एलओसी तथा आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन कर अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान को गोलाबारी का करारा जवाब दिया गया है।
विज्ञापन

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी की। सोमवार रात करीब 10:50 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 3:40 बजे तक पाकिस्तानी सेना ने बीके चेक पोस्ट से बीएसएफ की सतपाल और मनियारी चौकी को निशाना बनाया। सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार इस इलाके में गोलाबारी कर रहा है।
विज्ञापन

इस बीच एलओसी पर पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में मंगलवार रात 9.35 बजे पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी। सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed