{"_id":"67ad06e5b973fd7ef3076c1a","slug":"ceasefire-violation-jammu-news-c-10-jmu1038-544532-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर आईईडी ब्लास्ट में टीआरएफ और पाकिस्तानी सेना के शामिल होने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर आईईडी ब्लास्ट में टीआरएफ और पाकिस्तानी सेना के शामिल होने का शक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। नियंत्रण रेखा पर 11 फरवरी को अखनूर सेक्टर में हुए आईईडी धमाके में द रेजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) और पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम की संलिप्तता हो सकती है। झेलम मीडिया हाउस ने सोशल मीडिया पर इस ओर इशारा किया है। इसे आतंकी संगठनों का प्रवक्ता माना जाता है। आईईडी धमाके में 9 पंजाब रेजिमेंट के कैप्टन केएस बख्शी और नायक मुकेश कुमार बलिदान हो गए थे।
झेलम मीडिया हाउस पहले भी कई आतंकी हमलों के बाद इसी तरह के बयान जारी कर चुका है। जून 2024 में रियासी बस आतंकी हमले के बाद भी इसी संगठन ने इस हमले से जुड़ी जानकारी साझा की थी। अब अखनूर आईईडी ब्लास्ट को लेकर जारी बयान में टीआरएफ और पाकिस्तानी बैट टीम के शामिल होने की ओर इशारा किया गया है। हालांकि, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अभी मामले की जांच कर रही हैं।
बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग
पुंछ। उप जिला मेंढर के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना पर 12 से 15 चक्र गोलीबारी की। हालांकि, भारतीय सेना की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम उल्लंघन कर रहा है।