{"_id":"67ad078764d74b899b0d5cbd","slug":"ceasefire-violation-jammu-news-c-10-jmu1038-544506-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाकिस्तान की नापाक हरकत, संघर्ष विराम पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाकिस्तान की नापाक हरकत, संघर्ष विराम पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने हाल ही में दो बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) हमलों को नाकाम किया है। इनमें नौ से 10 पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए हैं। इसके बाद से पाकिस्तानी सेना व आतंकी संगठनों में बौखलाहट है।
सूत्रों के अनुसार, 30 जनवरी को पुंछ जिले के गुलपुर करमाडा सेक्टर में सेना ने दो से तीन घुसपैठियों को मार गिराया, जो बैट हमला करने की फिराक में थे। इसके बाद कृष्णा घाटी सेक्टर में भी एक और बैट हमला विफल किया। इसमें सात घुसपैठिए मारे जाने की सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्टि की है। मारे गए घुसपैठियों में तीन पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो शामिल थे। संवाद
-- -- -- -
बौखलाहट में पाकिस्तान ने की नापाक हरकतें
भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान ने राजोरी और अखनूर में स्नाइपर और आईईडी हमलों को अंजाम दिया, जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हुए।
विज्ञापन
संघर्ष विराम पर खतरा : भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले चार वर्षों से संघर्ष विराम लागू है, लेकिन पाकिस्तानी सेना की इन हरकतों से यह समझौता खतरे में पड़ सकता है। यदि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी, तो हालात फिर से वैसे हो सकते हैं, जैसे पांच साल पहले थे, जब एलओसी पर रोज गोलाबारी होती थी।