{"_id":"5a63523d4f1c1b6d268b572f","slug":"ceasefire-violation-in-rs-pura-sector-during-last-rite","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जब पाक की गोलाबारी के कारण जलती चिता को छोड़ भाग पड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जब पाक की गोलाबारी के कारण जलती चिता को छोड़ भाग पड़े ग्रामीण
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की गोलीबारी के बीच एक परिवार ऐसा भी था जो अपने परिवार की मृत महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेकर दर-दर भटक रहा था। पाक गोलाबारी के कारण दूसरे गांव में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। वहां भी गोलों की बरसात होती रही।
विज्ञापन
जिसके कारण ग्रामीणों को जलती चिता छोड़ कर वापस महफूज जगह जाना पड़ा। इसे लेकर ग्रामीणों को खुद बहुत अफसोस और पाक के खिलाफ रोष है। आरएस पुरा के अब्दुलिया गांव में एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य जैसे ही शव को लेकर अब्दुलिया गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचे कि पाक की ओर से दागा गया एक मोर्टार उनसे कुछ ही दूरी पर आकर गिरा। उसके बाद परिवार के सदस्य डर के मारे शव को लेकर वहां से भाग निकले और बगल के गांव कोरोटाना क्लां पहुंचे।
विज्ञापन
वहां किसी तरह शव का अंतिम संस्कार किया गया। चिता में अभी आग लगी ही थी कि पाक ने एक के बाद एक करीब 4-5 धमाके किए। उसके बाद परिवार वालों ने जलती चिता छोड़कर सुरक्षित स्थान पर आश्रय लिया। हालांकि मृत महिला का पति चिता के नजदीक ही इस मलाल के साथ रोता खड़ा था कि उसे पत्नी को आखिरी विदाई इस माहौल में देनी पड़ रही है।