{"_id":"582dde644f1c1b573690030e","slug":"ceasefire-violation-in-palawala-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LoC के पलांवाला सेक्टर में पाक की ओर से भारी गोलाबारी, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC के पलांवाला सेक्टर में पाक की ओर से भारी गोलाबारी, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने वीरवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर पलावालां सेक्टर में भारी गोलाबारी की है। रात में करीब 7:30 बजे शुरू हुई गोलाबारी अभी तक जारी है। भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक वीरवार की रात करीब 7:30 बजे पाकिस्तान ने पलांवाला सेक्टर के एलओसी से सटे इलाकों में भारी गोलाबारी शुरू कर दी।
पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए मोर्टार के गोले पलांवाला सेक्टर के पंचतूत, गर्ड, सैंत, हमीरपुर सिद्दड़, छन्नी दोबाना आदि गांवों में भी गिरे हैं। गोलों की आवाज से सीमा से 10-11 किलोमीटर दूर स्थित गांवों में घरों की खिड़कियों के सीसे झनझना गए। इससे पूरे सीमावर्ती इलाकों में लोग घरों में दुबके रहे।
बार्डर से 50-60 किलोमीटर दूर अखनूर में भी गोलों के धमाके सुनाई पड़ रहे थे। फिलहाल अंधेरा होने से नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।