फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in machil sector kupwada and sunderbani rajouri jammu kashmir

पाकिस्तानी गोलाबारी से एलओसी पर तनाव, कुपवाड़ा और सुंदरबनी में दो जवान शहीद, एक बीएसएफ का जवान घायल

Thu, 06 Dec 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Thu, 06 Dec 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in machil sector kupwada and sunderbani rajouri jammu kashmir

पाकिस्तान ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी सीजफायर का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसमें दो जवान शहीद हो गए, जिनमें सेना तथा बीएसएफ के एक-एक जवान हैं। तीन जवान घायल भी हैं। एक मकान और शेड को नुकसान पहुंचा है। गोलाबारी से एलओसी पर उपजे तनाव के बाद उड़ी के सलामाबाद ट्रेड सेंटर से क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित कर दिया गया। सामानों से भरे पाकिस्तान के 16 ट्रक लौटा दिए गए। एसडीएम उड़ी ने बताया कि क्रास बार्डर शेलिंग को देखते हुए ट्रेड को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में बुधवार सुबह पहली बार हुए सीजफायर उल्लंघन के बाद शाम को पाकिस्तान ने गोलाबारी का जो सिलसिला शुरू किया वह रातभर जारी रहा। सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शेल दागे गए। इसमें कमलकोटे इलाके के बर्थड कुंडी बरजाला गांव में हकीम अली मीर का रिहायशी मकान व शेड क्षतिग्रस्त हो गया। वीरवार सुबह यहां गोलाबारी थमी लेकिन दोपहर बाद दोबारा शुरू हो गई।
विज्ञापन


उड़ी के एसडीएम बशीर उल हक ने बताया कि प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि यदि हालात बिगड़ते हैं तो वे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दें। इसके साथ ही माछिल सेक्टर में सुबह पौने 11 बजे पाकिस्तान की ओर से गोले बरसाए जाने लगे। इलाके के कुमकोदी, रिंगपाइन, तांत्रे व खान बस्ती को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमकौदी इलाके में 57 राष्ट्रीय राइफल्स की पोस्ट पर गोलाबारी में तीन जवान-सिगनल आपरेटर राजेश कुमार, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह व नायक वीरेंद्र प्रताप घायल हो गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर बादामीबाग अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया। सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया है। सेना ने भी मुंहतोड़ जवान दिया है। हालांकि, उन्होंने शहीद व घायल जवानों के नाम की पुष्टि नहीं की है। 

बीएसएफ का एक जवान शहीद 

राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र की दादल पोस्ट पर वीरवार की देर शाम पाकिस्तानी सेना की ओर से दागे गए स्नाइपर शाट से बीएसएफ की 126वीं बटालियन के दो कांस्टेबल परमजीत विश्वास तथा मनसा राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान परमजीत विश्वास शहीद हो गए।  मनसा राम का इलाज चल रहा है। स्नाइपर शाट के बाद बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। देर रात तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी।

घुसपैठ की आशंका पर सतर्कता बढ़ाई
माछिल सेक्टर में जहां पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, वहां से पूर्व में कई बार आतंकी घुसपैठ के प्रयास किए जा चुके हैं। ऐसे में गोलाबारी की आड़ में आतंकी घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सेना ने एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी है।

उड़ी में दो जवान हो गए थे घायल
पाकिस्तान की ओर से बुधवार को बारामुला के उड़ी सेक्टर में की गई गोलाबारी में दो जवान घायल हो गए थे। सेक्टर के कमलकोटे माड़ियां इलाके में सेना की पथर मूसा पोस्ट पर स्नाइपर फायर में घायल हुए दो जवानों 8 राष्ट्रीय राइफ ल्स के सिपाही दुपो वेसू नाथ और नायक एम विल्लन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed