{"_id":"5914845b4f1c1bb73785354d","slug":"ceasefire-violation-continue-on-loc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LoC पर गोलाबारी से दहशत, स्कूल बंद, कई गांव हुए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर गोलाबारी से दहशत, स्कूल बंद, कई गांव हुए खाली
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Thu, 11 May 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बार्डर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बुधवार की देर रात पाक की ओर से की गई भारी गोलाबारी के बाद एलओसी से सटे गांव खाली होने लगे हैं। ग्रामीणों का विस्थापन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने नौशेरा शहर में दो कैंप खोल दिया है ताकि ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर पनाह ले सकें। इस बीच एलओसी से सटे गांवों में कक्षा 11 तक के स्कूल वीरवार को बंद रहे। भारत की जवाबी कार्रवाई में दो पाक रेंजरों के घायल होने तथा कुछ चौकियों को भारी नुकसान होने की खबर है।
मंडलायुक्त (डिवकाम) डा. मंदीप भंडारी का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की जान माल की हिफाजत के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ज्ञात हो कि बीती रात पाक गोलाबारी में एक युवती की मौत हो गई थी, जबकि उसका पति जख्मी हुआ था।
भीषण गोलाबारी से उत्पन्न तनाव के मद्देनजर प्रशासन की ओर से नौशेरा में हायर स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूल में दो कैंप स्थापित किए गए हैं। यहां नौ परिवार के 23 सदस्य विस्थापन कर पहुंचे हैं। बीती रात पाक की ओर से की गई गोलाबारी में झंगड़ के सरकारी स्कूल की इमारत को नुकसान पहुंचा है। दो बम मिडिल स्कूल के परिसर में गिरे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही चार-पांच गोले आस पास मैदान में गिरे हैं। इससे स्कूल के कंप्यूटर लैब और क्लास रूम को नुकसान पहुंचा है। कई क्लासरूम के दरवाजे तथा खिड़कियां टूट गई हैं। स्कूल का नवनिर्मित बाथरूम भी टूट गया है। डिवकाम डा. मंदीप भंडारी और डीसी डा. शाहिद इकबाल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन किया।
पाकिस्तान ने बुधवार की रात नौशेरा सेक्टर में फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में जबरदस्त गोलाबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर पुखरनी निवासी 35 साल की अख्तर बी की मौत हो गई। अख्तर के पति मोहम्मद हनीफ गोलाबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए।
पहले पाकिस्तान ने बुधवार की रात 10:50 बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के झांगड़, सेर, मकड़ी इलाके में मोर्टार और अन्य बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इसके अलावा लाम सेक्टर के खुखरानी और वंदमोरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने रात 11:30 से रात 3 बजे तक गोले दागे।

लोगों को घरों से न निकलने की सलाह
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
राजोरी जिला प्रशासन की ओर से एलओसी से सटे गांवों के लोगों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। उन्हें घरों से बाहर न निकलने को कहा गया है। साथ ही बच्चों तथा महिलाओं को खासकर सुरक्षित रखने को कहा गया है।
पिछले दो साल में रोजाना सीजफायर उल्लंघन
एलओसी पर अप्रैल में छह बार सीजफायर का पाक ने उल्लंघन किया है। एक मई को पाकिस्तानी बैट ने दो जवानों के साथ बर्बरता की। बैट पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में 200 मीटर तक अंदर घुस आई थी और हमला कर दो जवानों की निर्मम ढंग से हत्या कर दी थी।
गृह मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2015 और 2016 में रोजाना पाक की ओर से ओर से एलओसी पर सीजफायर तोड़ा गया। 2016 में 449 बार और 2015 में 405 बार पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इन दो साल में 23 जवानों को जान गंवानी पड़ी। राज्य में 2012 से 2016 तक 1142 आतंकी घटनाएं हुईं जिसमें 236 सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए और 90 नागरिकों को जान गंवानी पड़ी।