फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire Violation by Pakistan Mankot sub division Mendhar Poonch Jammu Kashmir, Jammu Kashmir news

जम्मू-कश्मीरः पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारी गोलाबारी में 10 साल की बच्ची घायल

Sun, 18 Aug 2019 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Aug 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire Violation by Pakistan Mankot sub division Mendhar Poonch Jammu Kashmir, Jammu Kashmir news
LoC

विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए सीमा पर बसे गांवों पर गोले दागे। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। इसी दौरान मनकोट तहसील के एक गांव निवासी 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीरः फिर से बंद कर दी गई मोबाइल और इंटरनेट सेवा

विज्ञापन


इससे पहले जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं, भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः हाल-ए-कश्मीरः तेजी से बदल रही है घाटी की हवा, देखिए यह तस्वीरें


शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर मैं मौजूद सेना की चौकियों को निशाना बनाया गया। आपको बता दें कि पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है साथ ही आतंकियों को कवर फायर भी दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः लेहः देश के लोगों को खूब लुभा रहा है आदि महोत्सव, 20 राज्यों के आदिवासी ले रहे हिस्सा, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed