{"_id":"59cb18de4f1c1bb7538b48f7","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-shahpur-sector-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पाक ने शाहपुर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, बस स्टैण्ड पर धमाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पाक ने शाहपुर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, बस स्टैण्ड पर धमाका
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी से सटे पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया है। पाक ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन कर भारतीय सेना पर आज सुबह भारी गोलीबारी की।
#FLASH J&K: Pakistan Army violated ceasefire from 0815 hours in Poonch and Bhimber Gali sectors along LoC. Indian Army retaliating. pic.twitter.com/XyfrVtht3x
— ANI (@ANI) September 27, 2017
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हालांकि अब तक इस गोलीबारी मे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पाक की गोलीबारी के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के इलाकों में सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहींं, दूसरे मामले में श्रीनगर के पंथा चौक पर एक बड़ा दादसा होने से टल गया। गौरतलब है कि पंथा चौक के बस स्टैण्ड पर धमाका हुआ है। धमाके की खबर मिलने पर सेना और पुलिस के जवान घटनास्थल पहुंच धमाके के कारण का पता लगा रहे हैं।
J&K: Minor explosion took place in a garbage dump near bus stand in Srinagar's Pantha Chowk. Police & Army investigating cause of the blast. pic.twitter.com/c0HulR9jFh
— ANI (@ANI) September 27, 2017
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ये धमाका कोई आईडी ब्लास्ट जैसा धमाका नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि इस धमाके में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।