फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in sawjain sector of Poonch jammu kashmir, three civilians injured

J&K: पुंछ के सावजियां सेक्टर में आठ घंटे पाकिस्तानी ने दागे गोले, तीन घायल

Fri, 12 Apr 2019 07:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 12 Apr 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in sawjain sector of Poonch jammu kashmir, three civilians injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सावजियां सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को सीजफायर का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसमें चपड़ियां गांव में दो महिलाओं सहित तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। देर शाम तक रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने दो साल बाद शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में गोलाबारी शुरू की। इस गोलाबारी में नियंत्रण रेखा के चपड़ियां गांव में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें भारी गोलाबारी के बीच कई किलोमीटर तक चारपाई पर उठा कर सड़क तक लाया गया। वहां से उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। 
विज्ञापन


घायलों की पहचान तस्वीर बेगम (18), शबीना अख्तर और मोहम्मद हिसाक के रूप में हुई है। देर शाम शबीना अख्तर की हालत गंभीर होने पर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और बाद में जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य का उपचार मंडी उपजिला अस्पताल में जारी है। गोलाबारी शाम चार बजे तक लगातार जारी रही। इसके बाद देर शाम तक रुक-रुक कर चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed