फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by Pakistan in rspura sector of jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: LoC से सटे इलाकों में पाक ने की भारी गोलीबारी, 1 बीएसएफ जवान शहीद, 4 नागरिकों की मौत

Fri, 18 May 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 18 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by Pakistan in rspura sector of jammu and kashmir
CEASEFIRE - फोटो : PTI

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात से जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे आरएस पुरा, सांबा, अरनिया सेक्टर पर सीजफायर उल्लंघन किया और रात भर फायरिंग की।

विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि अन्य चार नागरिकों की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन


 शहीद बीएसएफ जवान की पहचान कॉन्स्टेबल सीताराम उपाध्याय के रूप में हुई है। वह झारखंड के रहने वाले थे।  पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से बीएसएफ पोस्ट और उससे सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल बंद
एहतियात के तौर पर अरनिया, बिश्नाह और आरएस पुरा इलाकों में नियंत्रण रेखा से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। अरनिया सेक्टर में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है।


 
गोलों के धमाकों से टूटी नींद
रमजान के दौरान रोजा रखने वाले लोगों की नींद जुमे के दिन पाक की गोलीबारी से टूटी। शुक्रवार भोर से ही पाक ने रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागने शुरू कर दिया। दहशत के मारे लोगों ने रोजा खोलने से पहले ही अपने-अपने घरों को अलविदा कह रिश्तेदारों के घर में पनाह ली। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़क बिलकुल सुनसान नजर आ रही है। 

गोलीबारी में कई मवेशियों की मौत 
पाक की गोलीबारी में कई मवेशियों की भी मौत हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पाक की ओर से दागे गए मोर्टार के टुकड़े बिखर कर मवेशियों को जा लगे जिसके बाद उचित इलाज न मिल पाने के कारण उनकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed