जम्मू-कश्मीर: LoC से सटे इलाकों में पाक ने की भारी गोलीबारी, 1 बीएसएफ जवान शहीद, 4 नागरिकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात से जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे आरएस पुरा, सांबा, अरनिया सेक्टर पर सीजफायर उल्लंघन किया और रात भर फायरिंग की।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि अन्य चार नागरिकों की भी मौत हो गई है।
शहीद बीएसएफ जवान की पहचान कॉन्स्टेबल सीताराम उपाध्याय के रूप में हुई है। वह झारखंड के रहने वाले थे। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से बीएसएफ पोस्ट और उससे सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागे जा रहे हैं।
One Border Security Force (BSF) soldier has lost his life in ceasefire violation by Pakistan in RS Pura sector #JammuAndKashmir pic.twitter.com/15vk7dmTOY
— ANI (@ANI) May 17, 2018
तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल बंद
एहतियात के तौर पर अरनिया, बिश्नाह और आरएस पुरा इलाकों में नियंत्रण रेखा से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। अरनिया सेक्टर में लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की हिदायत दी गई है।
गोलों के धमाकों से टूटी नींद
रमजान के दौरान रोजा रखने वाले लोगों की नींद जुमे के दिन पाक की गोलीबारी से टूटी। शुक्रवार भोर से ही पाक ने रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागने शुरू कर दिया। दहशत के मारे लोगों ने रोजा खोलने से पहले ही अपने-अपने घरों को अलविदा कह रिश्तेदारों के घर में पनाह ली। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़क बिलकुल सुनसान नजर आ रही है।
गोलीबारी में कई मवेशियों की मौत
पाक की गोलीबारी में कई मवेशियों की भी मौत हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पाक की ओर से दागे गए मोर्टार के टुकड़े बिखर कर मवेशियों को जा लगे जिसके बाद उचित इलाज न मिल पाने के कारण उनकी तड़प तड़प कर मौत हो गई।