{"_id":"59907c4b4f1c1bb03c8b47b4","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-rajouri-sector-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, तीन जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, तीन जवान जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। रविवार को भी पाकिस्तान ने बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में शाम को सीजफायर उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवान जख्मी हो गए। घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पाकिस्तान की ओर से शाम 4 बजे के करीब भारत की बाज पोस्ट को निशाना बनाया गया।
इसके अलावा मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में घंटों तक भारी गोलाबारी की। इस फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पचास से ज्यादा मोर्टार गिरने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। घंटों गोलाबारी से दहशत के चलते मनकोट सागरा, दबराज गांव की कई महिलाएं अपने बच्चों को लेकर अपने रिश्तेदारों के घर चली गईं हैं।
वहीं, शाम सात बजे नौशेरा सेक्टर में पाक ने गोलाबारी शुरू की। नौशेरा के बाबा खोडी और गणया क्षेत्र में पाक ने छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू की। भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। फिलहाल किसी नुकसान की रिपोर्ट नहीं है और फायरिंग बंद थी।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े आठ बजे मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 642 मुजाहिद रेजीमेंट ने अपनी अग्रिम चौकी पिंपल एक और दो पोस्टों से भारतीय सेना की महार रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की। पिंपल 71 पोस्ट से रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए।
भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। सुबह साढ़े दस बजे दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। गांव मनकोट सागरा के सरपंच आफताब अहमद खान का कहना है कि गोलाबारी से पूरे इलाके में दहशत है और गोलाबारी थमने के बाद गांव दबराज की महिलाएं अपने बच्चों और भेड़-बकरियों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
पाक सेना ने शनिवार सुबह मेंढर के गोल्द में मोर्टार दागे थे, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। शाम को मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर में पाक सेना के स्नाइपर शॉट में भारतीय सेना के जेओसी नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर (42) गांव तरसाना, पोस्ट आफिस पोरसा, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश शहीद हो गए थे और एक जवान घायल हो गया था।