{"_id":"5a3d336f4f1c1bc8678c2f97","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-naushera-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने शुक्रवार को नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की। पाकिस्तान ने पहले हल्के और फिर भारी हथियारों से गोलाबारी कर भारतीय सेना की चौकियाें को निशाना बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि पाकिस्तान की गोलाबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए गोलाबारी की।जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने लाम क्षेत्र में सुबह 10 बजे से साढ़े दस बजे तक फायरिंग की।
विज्ञापन
सेना की अग्रिम चौकियों को पाकिस्तान ने निशाना बनाना चाहा, लेकिन भारतीय सेना की चौकियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों में हालांकि पाक गोलाबारी के चलते दहशत जरूर बनी रही।
विज्ञापन
वहीं वीरवार को भी पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की थी, जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मंगला माता (सेरी) निवासी जीत राज पुत्र ओम प्रकाश के मकान पर पाकिस्तान की ओर से दागा गया गोला आकर गिरा, जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत यह रही कि जिस समय मकान पर गोला आकर गिरा, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के लोग नौशेरा में बने विस्थापितों के कैंप में रहने के लिए चले गए थे। गौर हो कि पाक गोलाबारी के चलते इलाके के लोगों को विस्थापितों के कैंप में भेज दिया जाता है, ताकि कोई जानमाल का नुकसान न हो।