फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in mendhar tehsil poonch jammu kashmir jawan martyred

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद, एक घायल

Mon, 12 Nov 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 12 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in mendhar tehsil poonch jammu kashmir jawan martyred
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंधर तहसील में पाकिस्तान की ओर से सोमवार को एक बार फिर से नापाक हरकत देखने को मिली। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर सीमा पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में स्नाइपर शॉट से सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक घायल है। इस महीने यह पाकिस्तान का चौथा स्नाइपर हमला है जिसमें कि अब तक पांच जवान शहीद हो चुके हैं।
विज्ञापन


मेंधर तहसील (जम्मू-कश्मीर) में पाक द्वारा सीजफायर का उल्लंघन सोमवार शाम करीब 5:10 बजे किया गया। इस दौरान स्नाइपर शॉट में सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, एक जवान को गोली लगी जो गंभीर रूप से घायल है। जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


स्नाइपर शॉट से जवान शहीद, तीन घायल
एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पलांवाला सेक्टर में अलग-अलग स्थानों पर बीते शनिवार को सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इसमें स्नाइपर शॉट से एक जवान शहीद जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा सुंदरबनी के माला इलाके पाकिस्तानी गोलाबारी में दो जवान घायल हो गए। शहीद की पहचान आठ जैकलाई के वरुण कटल के रूप में हुई है। वह सांबा जिले के राजपुरा तहसील के मावा गांव का रहने वाला था। घायल 18 जैक राइफल के नायक सुलेंद्र थापा का इलाज अखनूर के सैन्य अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे पलांवाला सेक्टर स्थित भारतीय नत्थू टिब्बा पोस्ट पर तैनात 18 जैक राइफल का जवान पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से घायल हो गया। उसे एयरलिफ्ट कर अखनूर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। पाकिस्तानी स्नाइपर की दूसरी वारदात को एलओसी पर ही पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में सुबह 11 बजे अंजाम दिया। शुक्रवार को भी इसी सेक्टर में स्नाइपर शॉट से पोर्टर दीपक कुमार की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान ने स्नाइपर हमले किए तेज

पाकिस्तान ने हाल के दिनों में स्नाइपर हमले तेज किए हैं। छह नवंबर को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल में स्नाइपर शाट से एक जवान घायल हो गया था। पिछले आठ साल में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इस साल सबसे अधिक हुई हैं। पहले सात महीने में 1435 घटनाएं सीजफायर उल्लंघन की हुईं। इसमें 52 की मौत तथा 232 लोग घायल हो गए।

सुंदरबनी सेक्टर में बीएसएफ के दो जवान घायल
पाकिस्तान की तरफ से शनिवार देर शाम माला क्षेत्र में की गई गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 126वीं बटालियन के दो जवान दशरथ मांझी और मुर्शीद अहमद घायल हो गए। उनका उपचार सीमा पर बनाए गए अस्थायी उपचार केंद्र में चल रहा है। पाकिस्तानी सेना की ओर से सुंदरबनी सेक्टर की कई अन्य पोस्टों पर भी देर रात तक रुक-रुक कर फायरिंग की जाती रही। इसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सीमावर्ती दादल, नाह, थियाडी गांव में भी पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोले दागे गए। इस दौरान खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत मच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed