{"_id":"5a448b684f1c1ba12d8bb189","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-degwar-sector-of-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: चार सैनिकों के मारे जाने के बाद बौखलाया पाक, दिगवार सेक्टर में की भारी गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: चार सैनिकों के मारे जाने के बाद बौखलाया पाक, दिगवार सेक्टर में की भारी गोलीबारी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने चार सैनिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान इस कदर बौखलाया है कि सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाक की ओर से आज पुंछ के दिगवार सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से रात के लगभग 1:30 से लेकर सुबह के 7 बजे तक रूक-रूककर गोलीबारी की गई। पाक रेंजर्स ने भारत की अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की है।
विज्ञापन
हालांकि इस गोलीबारी में किसी भी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। पाक की इस गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
गौरतलब है कि पाक ने कल भी राजोरी के नौशेरा सेक्टर में भारतीय जवानों को निशाना बना कर सीमा पर भारी गोलीबारी की थी। सीमा पर दोनों देशों के बीच बढते तनाव को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। गोलीबारी के कारण सीमा पर रहने वालों लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन