फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan army at noshera sector

जम्मू-कश्मीरः बौखलाए पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

Wed, 27 Dec 2017 08:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 27 Dec 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan army at noshera sector
- फोटो : amar ujala

पीओके में भारतीय जांबाजों की ओर से दो दिन पहले की गई टेक्टिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने राजोरी के नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की। युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फारवर्ड पोस्टों को निशाना बनाया।

विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने सुबह करीब सवा आठ बजे से नौशेरा सेक्टर के बाबा खोड़ी पोस्ट पर मोर्टार और भारी हथियारों से गोलाबारी की गई। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए गोलाबारी तेज कर दी।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक दोनों ओर से भारी गोलाबारी हुई। पाकिस्तान ने पहले हल्के और फिर भारी हथियारों से फायरिंग की। पाक ने भारतीय पोस्टों की ओर मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी पाक को उसी की जुबान में जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दोपहर 12 बजे पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बंद हुई। सेना प्रवक्ता के अनुसार पाक गोलाबारी में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के बाद नौशेरा समेत एलओसी से सटे तमाम इलाकों में उपजे तनाव के मद्देनजर सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।


इसके साथ ही सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को पाकिस्तान की दिशा से आतंकियों की घुसपैठ होने के इनपुट होने की जानकारी देते हुए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed