फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan along IB in Samba sector

J&K: सीमा पर पाक की नापाक हरकत, सांबा सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर

Mon, 06 Feb 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 06 Feb 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan along IB in Samba sector
सीमा पर मोर्चा संभाले जवान - फोटो : फाइल फोटो

सरहद पर पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की ओर से लगातार सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। पाक की ओर से सोमवार को फिर सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। 

विज्ञापन
   

जानकारी के मुताबिक जम्मू संभाग के अंतर्गत आने वाले सांबा में भारत पाक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाक की ओर से फायरिंग की गई है जिसका भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक ये फायरिंग सांबा के रीगाल सेक्टर में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पाक की ओर से हुई फायरिंग में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि 2 फरवरी को भी पाकिस्तान की ओर से सांबा में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था जिसके बाद वहां तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा इसका माकूल जवाब दिया गया था। 

पाक ने सीमा पर दागे मोर्टार

Ceasefire violation by Pakistan along IB in Samba sector
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
पाक की ओर से सीजफायर का ये उल्लंघन सुबह करीब 8:45 बजे हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से सीमा पर छोटे हथियारों से लगातार फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से छोटे हथियार से फायरिंग के दौरान मोर्टार भी दागे गए हैं। 




जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीमा पर ये फायरिंग अब भी जारी है। हालांकि अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed