{"_id":"14a0737c5260265817ffb1a950ae7121","slug":"ceasefire-violation-by-pak-disturbing-lives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाबारी की खबर सुन उलटे पांव लौटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलाबारी की खबर सुन उलटे पांव लौटे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनिया
Updated Sat, 11 Oct 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहशतजदा ग्रामीण शिविरों से अभी घर जा ही रहे थे कि पुंछ के केरन सेक्टर में गोलाबारी की खबर सुनकर उलटे पांव लौट पड़े। पाकिस्तानी गोलाबारी का पहली बार निशाना बनने वाले अरनिया कसबे के लोगों को परिवार के भविष्य की चिंता सता रही है। इधर, शनिवार रात आठ बजे से पाकिस्तान ने फिर से गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से पाकिस्तानी बंदूकें खामोश रहने के बाद लोगों को आस थी कि अब सीमा पर माहौल की हो जाएगा। यही ख्वाब संजोए शिविरों में रह रहे लोग शनिवार को अपने गांवों की ओर लौटने लगे। जब यहां वह पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले के केरन सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी है तो वह फिर कांप उठे। ऐसे में वह सामान को जैसे तैसे समेटते हुए शिविरों की ओर फिर उलटे पांव लौट गए।
विज्ञापन
उधर, अरनिया कसबे में शनिवार को बहुत कम चहलपहल रही। यहां के अधिकतर लोग शिविरों में पनाह लिए हैं। गांव की महिलाओं को शिविरों में ही करवाचौथ का व्रत रखना पड़ रहा है। महिलाओं को अपने घर पर व्रत नहीं रख पाने का दुख जरूर है। महिलाओं का कहना है कि पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते उन्हें पहली बार शिविरों में करवाचौथ का व्रत रखना पड़ा है।
विज्ञापन