फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CeaseFire Violation by Pak army in Kalsan area of Malti Sector of Poonch District

पोस्ट छोड़कर भागे 24 घंटे भी नहीं हुए, पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Tue, 26 Nov 2019 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
CeaseFire Violation by Pak army in Kalsan area of Malti Sector of Poonch District
एलओसी

पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। सोमवार को भारतीय सेना द्वारा की गई जबरदस्त जवाबी कार्रवाई के बाद भी पाकिस्तान ने कोई सीख नहीं ली। मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के मालती सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई। जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई। वहीं शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की गई थी। इससे पहले गुरुवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान लगातार सीमा पार से आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में लगा हुआ है। इसी के चलते वही संघर्षविराम की नापाक हरकत कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई की ओर से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे आठ से दस दिन में परगवाल, हीरानगर, पलांवाला, कानाचक, रामगढ़ सेक्टर से घुसपैठ कर किसी भी तरह से हमला करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट छोड़कर भाग खडे़ हुए पाकिस्तानी सैनिक

वहीं पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए तीन सेक्टरों में गोले दागे थे। इस दौरान पुंछ के कस्बा व कीरनी और जम्मू के पलांवाला सेक्टर में मोर्टार बरसाए। इसके बाद सेना ने ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी तीन से चार पोस्ट छोड़कर भाग खडे़ हुए। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed