फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani army fired on the woman in poonch

पीठ पर वारः पाकिस्तानी सेना ने युवती पर दागीं गोलियां

Sat, 27 Jun 2020 03:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army fired on the woman in poonch
नाजिया कौसर - फोटो : अमर उजाला

जिले के शाहपुर सेक्टर में शुक्रवार देर शाम पाकिस्तानी सेना ने बकरियां चरा रही युवती को निशाना बनाकर गोलीबारी की। गोली युवती की पीठ को चीरती हुई निकल गई।

विज्ञापन


परिजनों ने रिश्तेदारों की सहायता से घायल को उठाकर पांच किलोमीटर पैदल चलक सड़क तक पहुंचाया। वहां से निजी वाहन में उसे पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल युवती की पहचान नाजिया कौसर (17) पुत्री मोहम्मद बशीर निवासी गांव चलेरी मंधार के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही उपायुक्त राहुल यादव और डीएसपी आपरेशन मुनीष शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। उपायुक्त ने तत्काल सहायता के तौर पर रेडक्रास फंड से दस हजार रुपये की सहायता प्रदान की और पुंछ से जम्मू तक एंबुलेंस सेवा प्रदान कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब छह बजे शाहपुर सेक्टर के नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे बसे गांव चलेरी मंधार निवासी नाजिया घर से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रही थीं।


उसे देखकर पाकिस्तानी सेना के जवानों ने अग्रिम चौकी नेजापीर से उसको निशाना बना कर यूनिवर्सल मशीनगन से गोलीबारी शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए घर की तरफ भागी, लेकिन एक गोली उसकी पीठ को चीर कर निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed