फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cds bipin rawat in jammu

एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद जम्मू में सीडीएस, सुरक्षा जांची

विज्ञापन
cds bipin rawat in jammu
जम्मू। जम्मू वायुसेना स्टेशन पर देश के पहले ड्रोन हमले के बाद बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत देर शाम जम्मू पहुंचे। वह वीरवार को सेना के उच्च अधिकारियों से बैठक करेंगे। इसमें वायुसेना के अफसर भी शामिल होंगे। बैठक में पाकिस्तान द्वारा वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले और लगातार ड्रोन हमलों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। साथ ही भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए कुछ नया ढांचा देने पर भी बात हो सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि वह सेना समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से बात करेंगे और भविष्य में ड्रोन हमलों से निपटने के लिए सुझाव लेंगे। इसके पहले सीआईएसएफ, एनआईए, सीआरपीएफ के चीफ भी जम्मू वायुसेना स्टेशन का दौरा कर चुके हैं। इस हमले को लेकर केंद्र में भी गहरा मंथन किया गया है। हालांकि इस बात का अभी पता नहीं चला है कि वह जम्मू में कितने दिन रुकेंगे और कहां कहां दौरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि तकनीकी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने उस जगह का भी दौरा किया। यहां पर ड्रोन हमला हुआ है। माना जा रहा है कि वह जम्मू के आसपास की कुछ लोकेशन पर बार्डर का दौरा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed