{"_id":"dddb762447f16ff79fe73ab8d5706b13","slug":"cctv-camera-will-install-on-amarnath-yatra-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों से होगी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों से होगी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Apr 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा पर नजर रखने के लिए चंदनबाड़ी और दोमेल में लगने वाले सीसीटीवी कैमरा अब दो साल के लिए लगाए जाएंगे। पहले इन कैमरों को वर्तमान साल की अमरनाथ यात्रा के लिए ही लगना था।
विज्ञापन
लेकिन अब ये कैमरे अगले साल की यात्रा में भी लगाए जाएंगे। श्रीनगर में भी इन कैमरों का कंट्रोल रहेगा। श्रीनगर में भी स्टिल और रिकार्डिगिं कैमरे लगाए जाएंगे। इसका इंटरनेट कनेक्शन श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड जारी करेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ प्रीत पाल सिंह का कहना है कि दोमेल और चंदनबाड़ी में यह कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि यात्रा में आने जाने वाले पर नजर रखी जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दोमेल में लंगर में काफी बवाल हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के लिए दोषियों को पकड़ना मुश्किल हो गया था। अब तक आरोपियों की तलाश नहीं हो सकी। पहले इन कैमरों को इसी वर्ष तक के लिए लगाने का निर्णय लिया गया था। अब दो साल तक कैमरे लगाए जाएंगे।
यात्रा के शुरू होने से खत्म होने तक यह लगे रहेंगे। इसके बाद कंपनी कैमरों को उतार लेगी और अगले वर्ष फिर से कैमरों को इंस्टाल करेगी। 28 अप्रैल को कैमरों के लिए टेंडर जारी किया गया था।