{"_id":"5a151c814f1c1b60678bccb0","slug":"caso-start-in-shopian-at-south-kashmmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सुरक्षा बलों ने शोपियां में चलाया गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सुरक्षा बलों ने शोपियां में चलाया गहन तलाशी अभियान
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस सर्च ऑपरेशन में सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की टीम इस में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे जाने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने एक ट्वीट बताया कि हंदवाड़ा के मैगम इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है उन्होंने सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे लिए यह बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन